Loading...

2023 साल का अंतिम सूर्य ग्रहण का भारत में क्या प्रभाव पड़ेगा ?

rudrakshastro.com
जय श्री महाकाल

     2023 साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा, इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा,15 दिन में लगेंगे दो ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं

ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, आइए जानते हैं।
अक्टूबर का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है और इस एक महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार आश्विन मास कृष्णा पक्ष पितृ मोक्ष अमावस्या तिथि, कन्या राशि चित्रा नक्षत्र में लगने जा रहा है आइए जानते की सूर्य ग्रहण का समय और क्या भारत में इसका कितना असर पड़ेगा? क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा सूर्य ग्रहण, रात्रि 8:35 मिनट से लेकर रात्रि 2: 26 मिनट तक रहेगा, इस दौरान सूतक काल का भी बहुत महत्व होता है, लगभग 6 घंटे का होगा सूर्य ग्रहण, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है,सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य मान नही है, इस दौरान मूर्ति पूजा वर्जित मानी जाती है, मंत्र जप, भजन कीर्तन किए जाते हैं, इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसीलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं है, भारत नहीं दिखने की वजह से ग्रहण में ना किए जानें वाले काम को अनदेखा ना करें।
उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, अर्जेंटीना आदि देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
× How can I help you?